बरेली में अंधविश्वास के चलते मां ने 6 महीने की बेटी और 2 साल के बेटे को गला दबाकर मार दिया, बोली- दुर्गा मां ने सपने में कहा था

Chhattisgarh Crimes

बरेली. यूपी के बरेली में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां के भुता थाना इलाके के मटकापुर गांव में एक महिला ने अपनी 6 महीने की बेटी और 2 साल के बेटे को गला दबाकर मार दिया। सुबह जब पति ने पूछा तो बोली कि दुर्गा मां सपने में आई थीं और कहा कि दोनों बच्चों को मार दो। इसलिए सुबह मैंने दोनों को गला दबाकर मार दिया।

गुरुवार रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद पति नजदीक ही अपने पिता के घर सोने चला गया था। जब सुबह नाश्ता करने आया तो उसे बच्चों की मौत का पता चला। इस घटना की सूचना मिलने पर SSP रोहित सिंह सजवाण मौके पहुंचे और पूछताछ की। पति ही तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी महिला का नाम जयंती है। बताया जा रहा है कि उसका पति बेटू गंगवार शराब पीने का आदी है। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता है। गुरुवार रात को भी बेटू शराब पीकर आया और जयंती से झगड़ा किया। विवाद बढ़ा तो बेटू अपने पिता के घर पर सोने चला गया। बताया जा रहा है कि जयंती का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है।

Exit mobile version