ट्रक और बोलेरो में टक्कर, 4 घायल

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुर के जीई रोड़ से जुड़े हाइवे पर शुक्रवार को हादसा हो गया। ये घटना कृषि विश्वविद्यालय के ठीक सामने की सड़क पर हुआ। दोपहर के वक्त ट्रक और बोलेरो दोनों मंदिर हसौद से रायपुर की दिशा में ही आ रहे थे। इस बीच दोनों की टक्कर हो गई। बोलेरो से टकराकर ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क के किनारे पर बोलेरो भी पलटकर गिर गई। इस हादसे में 3-4 लोगों के घायल होने की खबर है।

हादसे की सूचना कुछ राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर फौरन तेलीबांधा थाने से पेट्रोलिंग टीम पहुंची। पुलिस का मानना है कि ओवरटेक करने के दौरान दोनों गाड़ियां टकराई। सामान से लदा ट्रक, चालक ने अचानक मोड़ दिया। जिसकी वजह से पूरा वाहन पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। घायलों को इलाज के लिए अंबेडकर असप्ताल भेजा गया है।

Exit mobile version