दुर्ग जिले के एक सुने मकान में चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले के एक सुने मकान में चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की है। विजयनगर क्षेत्र में चोर दीवार फांदकर घर में घुसे फिर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे और फिर अलमारी का लॉकर तोड़कर 7 लाख के गहने और 50 हजार नगद चुरा लिए और वापस जाते समय जब कैमरा लगा देखा तो CCTV के सामने टाटा-बाय-बाय करते हुए चल दिए।

मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। 10 जून को हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बिना चेहरा ढके चोरों के गिरोह ने इत्मीनान से चोरी की। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था, परिवार निजी कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर गया था। घटना के 10 दिन बाद भी चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

चोरों में नहीं दिख रहा पुलिस का खौफ

चोरी री घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें गिरोह के चार सदस्य दिख रहे हैं। इनमें दो आरोपी ने अपना चेहरा स्कार्फ से ढक लिया था वहीं दो चोरों का चेहरा वीडियो में स्पष्ट दिख रहा था।

घर का ताला और अलमारी का लॉकर टूटा था

पीड़ित बिनय कुमार वर्मा (उम्र 42) ने बताया कि 10 जून वह निजी कार्यक्रम में शामिल होने परिवार सहित बिलासपुर गए हुए थे। इस दौरान उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। घर में चोरी होने की आशंका पर उन्होंने तत्काल थाने में सूचना दी।

जब वे खुद घर पहुंचे तो देखा कि चोर उनके घर की दीवार फांद कर मेन गेट से अंदर घुसे थे। घटनास्थल का मुआयना करने पर पता चला कि चोरों ने घर में नगदी और गहनों की खोज में घर का पूरा सामान को बिखरा दिया था। अलमीरा के लॉकर को तोड़कर 50 हजार नगद और लगभग 7 लाख के गहने गायब थे।

10 दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

घटना के 10 दिन बाद भी चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। अज्ञात चोरों की पतासाजी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में जो व्यक्ति दिख रहे हैं उनकी भी जांच की जा रही है।

Exit mobile version