
दुर्ग एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा ने बताया कि, मुखबिर की सूचना पर उनकी टीम ने रविवार शाम खुड़मुड़ा में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने पाया कि गोपाबाड़ी के खुले स्थान पर कुछ लोग ताश की पत्ती से पैसा का दांव लगा रहे हैं।
पुलिस की टीम ने उन सभी को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस को आता देख आरोपी इधर उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस की पहले से तैनाती के चलते वो भाग नहीं सके और रंगे हाथ गिरफ्तार हो गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जब पुलिस ने जुआ की फड़ में रेड मारी तो वहां 1 लाख 500 रुपए और एक आरोपी के पास से 23,500 जब्त हुआ।
ये आरोपी किए गए गिरफ्तार
- सुरेश विजवानी पिता किशन चंद बिजवानी (30) निवासी शिवम विहार कालोनी थाना डी.डी. नगर रायपुर
- पवन सोनकर पिता नीलकंठ सोनकर (38 साल) निवासी भाठागांव वार्ड क्रमांक 61 राममंदिर के पास जिला रायपुर
- दुर्गेश विश्वकर्मा पिता शिवशंकर विश्वकर्मा (35 साल) निवासी वार्ड 61 केसरी बगीचा भाठागांव जिला रायपुर
- महेन्द्र वर्मा पिता के.एल वर्मा (45 साल) निवासी ब्रम्हदेव कालोनी भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर
- सुरेश कुमार पिता कहर कुमार (40 साल) निवासी अवंती विहार कालोनी रायपुर
- रामु ताण्डी पिता धनेश्वर ताण्डी (40 साल)
- राजेश चंद्रवशी पिता मुखीराम चंद्रवंशी (45 साल) निवासी प्रोफेसर कालोनी रायपुर
- उमेश यादव पिता वासुदेव यादव (39 साल) निवासी भाठागांव रायपुर
- डिकेश्वर सोनकर उर्फ डिकू सोनकर पिता मोहन लाल सोनकर (31 साल) निवासी ग्राम खुडमुड़ा थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग
- ईश्वर सोनकर पिता बजारू राम सोनकर (31 साल) निवासी ग्राम खुडमुडा थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग
- चुम्मन देवांगन पिता चम्मा लाल देवांगन (48 साल) निवासी अवधपुरी थाना टिकरापारा रायपुर हेमलाल निषाद पिता मनीराम निषाद (40 साल) निवासी कचना पी.एम. आवास थाना विधानसभा रायपुर
- दीपक वर्मा पिता लक्ष्मण प्रसाद वर्मा (38 साल) निवासी रायपुरा
- दीपक ध्रुव पिता बुंदेल सिंह ध्रुव (42 साल) निवासी कुशालपुर रायपुर
- मोरध्वज साहू उर्फ मोनू साहू पिता खोमलाल साहू (36 साल) निवासी युडआई लैण्ड कालोनी अमलेश्वर थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग।