दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम खैरागढ़ से कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा की कार और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम खैरागढ़ से कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा की कार और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के बाएं पैर टूट गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दुर्ग अस्पताल भेजा गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद विधायक अपनी कार मौके पर छोड़कर दूसरी बाइक से रवाना हो गईं।

विधायक के पति नीलांबर वर्मा ने बताया कि हादसे के बाद विधायक घबरा गई थीं। उनके मुताबिक, बाइक सवार युवक सामने से आकर कार से टकराए थे। बताया जा रहा है कि विधायक भूपेश बघेल से मिलकर लौट रही थीं। मिलन चौक के पास हादसा, लिटिया से बोरी जा रहे थे युवक

घटना मिलन चौक के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, विधायक यशोदा वर्मा की कार खैरागढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान लिटिया की तरफ से बोरी आ रहे दो युवकों की बाइक कार से टकरा गई।

घायलों की पहचान शिव वर्मा (50) और हेमंत पटेल (45) के रूप में हुई है। दोनों कुम्हारी क्षेत्र के रहने वाले हैं और लिटिया में अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे।

SDOP बोले- आमने-सामने हुई टक्कर, जांच जारी

SDOP धमधा बीएम तिग्गा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मिलन चौक के पास विधायक की कार और बाइक सवारों के बीच आमने-सामने टक्कर हुई।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। टक्कर के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। विधायक के पति बोले- युवक सामने से आकर कार से टकराया

विधायक के पति नीलांबर वर्मा ने बताया कि युवक जैसे ही गाड़ी के पास आया, कार रुक गई थी। युवक सामने की ओर से आकर गाड़ी से टकरा गया। विधायक को किसी तरह की चोट नहीं आई है, जबकि कार भी क्षतिग्रस्त हुई है।

उन्होंने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। हादसे के बाद विधायक घबरा गई थीं, लेकिन अब उनकी स्थिति ठीक है। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद को लेकर उठाए सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विधायक हादसे के बाद कार मौके पर छोड़कर दूसरी बाइक से रवाना हो गईं। घायलों की मदद के लिए जरूरी पहल नहीं की गई। हालांकि, विधायक पक्ष का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

Exit mobile version