छोटी बहन की मौत की खबर सुनकर चल बसी बड़ी बहन

Chhattisgarh Crimes

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के पलारी ब्लॉक में छोटी बहन की मौत की खबर सुनकर बड़ी बहन भी दूसरे दिन चल बसी, वैसे तो दोनों बहनों की अटूट प्रेम को जानने वालों के लिए ये खबर दुखद है। अक्सर दोनो बहनों को किसी भी पारिवारिक सामाजिक कार्यक्रमों में एक साथ ही देखा जाता था। इन्हें एक दूसरे के परछाई भी बोला करते थे, जी हां हम बात कर रहे हैं पलारी की राम प्यारी वर्मा जो छोटी बहन है, जिसकी मौत उस वक्त हो गई जब वह एक शादी समारोह से वापस पलारी अपने घर लोट रही थी।

बता दें, खरोरा बस स्टेंड में हार्ट अटैक आने की वजह से उनकी मौत हो गई थी। ये पहला कार्यक्रम था, जिसमें दोनों बहन साथ नहीं गए थे। क्योंकि बड़ी बहन रुखमीन वर्मा को कुछ दिनों से चलने-फिरने में दिक्कत हो रही थी। तभी अकेले शादी से लोट रही छोटी बहन राम प्यारी वर्मा की मौत की खबर सुनकर बड़ी बहन इस सदमे से उबर नहीं पाई और दूसरे दिन ही उसकी मौत हो गई।

 

Exit mobile version