इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार : वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने 229 रन से हराया

Chhattisgarh Crimes

मुंबई। इंग्लैंड को वनडे में उनकी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। टीम को वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने 229 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े मैदान पर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 399 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

साउथ अफ्रीका से पहली पारी में हेनरिक क्लासन ने 109 रन बनाए, उन्होंने 61 बॉल पर सेंचुरी लगाई। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। टीम से 3 खिलाड़ियों ने फिफ्टी भी लगाई। गेंदबाजों में जेराल्ड कूट्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं यानसन ने 42 गेंद पर 75 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी झटके।

इंग्लैंड की वनडे में सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें मेलबर्न के मैदान पर 221 रन से हराया था। वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की सबसे बड़ी इससे पहले भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही आई थी। टीम को 1999 में द ओवल के मैदान पर 122 रन से हार मिली थी। वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम तीसरी बार ही 100 से ज्यादा रन के अंतर से हारी है।

कूट्जी को 3, एनगिडी-यानसन को 2-2 विकेट मिले

साउथ अफ्रीका से जेराल्ड कूट्जी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। लुंगी एनगिडी और मार्को यानसन को 2-2 विकेट मिले। जबकि कगिसो रबाडा और केशव महाराज को 1-1 विकेट मिला। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर 15, डेविड विली 12, आदिल रशीद 10, हैरी ब्रूक 17 रन और गस एटकिंसन 35 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए।

Exit mobile version