नशे की हालत में एक्स ब्वॉयफ्रेंड को मारा चाकू, युवक-युवती गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

बिलासपुर। बिलासपुर में एक युवक ने रविवार को अपनी गर्ल फ्रेंड के एक्स ब्वॉयफ्रेंड को चाकू मार दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं होने से नाराज युवक के परिजनों ने देर रात थाने में जमकर हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवती और उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवती के उकसाने पर ही आरोपी ने युवक पर हमला किया। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक वायरलेस कॉलोनी में रहने वाली युवती रेखा कोल का शनिवार को जन्मदिन था। वह खपरगंज में रहने वाले अपने प्रेमी आशीष कश्यप के साथ पार्टी करने गई थी। देर रात दोनों घर लौटे तो युवती के परिजन उसे डांट-फटकार लगाने लगे। बात बढ़ी तो उसका ब्वॉयफ्रेंड आशीष युवती के भाई प्रेम से भिड़ गया। इस पर प्रेम ने कॉल करके अपने दोस्त और बहन के एक्स ब्वॉय फ्रेंड दीपक को घर बुला लिया। दीपक को सामने देख रेखा भड़क गई।

दोनों के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि इसी बीच रेखा ने अपने प्रेमी दीपक को उकसाया तो उसने आशीष पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से दीपक खून से लथपथ होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि आशीष कश्यप और युवती शराब के नशे में धुत थे। रात में दोनों कार में घूम रहे थे। घायल दीपक ने भी शराब पी रखी थी। घायल दीपक की बहन ने आरोप लगाया कि युवती के कहने पर ही आशीष ने उसके भाई पर कार से चाकू निकाल कर हमला किया है।

Exit mobile version