
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर इन दिनों देशभर में विरोध चल रहा है। गृहमंत्री के साथ बैठक के बाद सरकार ने किसानों को प्रस्ताव दिया था। किसानों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। दरअसल, सरकार की ओर से प्रस्ताव मिलने के बाद किसान नेताओं ने इसके ऊपर विचार विमर्श किया इसके बाद किसान नेताओं की बैठक हो रही हो इस बैठक के अंदर फैसला लिया गया है कि वह सरकार का यह प्रस्ताव मंजूर नहीं करते हैं।
किसानों को कृषि कानूनों में संशोधन का लिखित प्रस्ताव भेजा गया था जो कि 19 पन्नों का लिखित प्रस्ताव था। जिसको किसानों ने ठुकरा दिया है! इस मामले पर किसानों का कहना है कि उन्हें यह प्रस्ताव मंजूर नहीं हम इसे पूरी तरीके से रद्द करते हैं।
आज किसानों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि हमें जो प्रस्ताव मिला है हम उसको पूरी तरीके से रद्द करते हैं। हम जिओ के सारे मॉल का बहिष्कार करेंगे। हम 14 तारीख को जिला मुख्यालय को घेरेंगे। पूरे देश के अंदर विरोध करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 12 दिसंबर को जयपुर दिल्ली हाईवे रोका जाएगा।
इतना ही नहीं बल्कि किसानों का कहना है कि वह 14 दिसंबर को पूरे देश के अंदर विरोध करेंगे 12 दिसंबर को देश के टोल प्लाजा जाम कर देंगे। दिल्ली जयपुर के हाईवे को बंद किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि हाईवे इससे पहले भी बंद किया जा सकता है।