राजधानी में बाप-बेटी का रिश्ता हुआ शर्मसार, पिता ने अपनी 18 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म किए जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन नाबालिग बच्चियों के साथ शारीरिक शोषण की वारदात सामने आती रहती है. राजधानी रायपुर में बाप-बेटी का रिश्ता शर्मसार हुआ है. पिता ने अपनी 18 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया है. पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में पिता ने ही अपनी 18 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. पिछले 2 साल से धमकी देकर बेटी के साथ ही शारीरिक संबंध बना रहा था. मां को इस घटना की जानकारी लगी, तब उसने पति को समझाइस दी, लेकिन वो नहीं माना. जिसके बाद मां-बेटी ने उरला थाने में शिकायत लिखाई. फिर पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है.

Exit mobile version