करंट की चपेट में आने से पिता की मौत, बचाने की कोशिश में पुत्र घायल

Chhattisgarh Crimes

सूरजपुर। कपड़ा खुखाते समय करंट की चपेट में आने से पिता की मौत हो गई। वहीं पिता को बचाने के चक्कर में पुत्र घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जयनगर थाना क्षेत्र के राजापुर की यह घटना है। बताया जा रहा है कि आज सुबह पिता कपड़ा खुखाते समय करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान बेटे ने पिता को बचाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसे पिता को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान तोड़ा दम तोड़ दिया। वहीं बेटा घायल हो गया।

Exit mobile version