महिला सिंगर ने हेड कांस्टेबल के बेटे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

Chhattisgarh Crimes

दुर्ग। महिला सिंगर से रेप का मामला सामने आया है। आर्केस्टा शो और स्टेज प्रोग्राम में गाने वाली सिंगर ने हेड कांस्टेबल के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर स्मृति नगर चौकी में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी का नाम योगेश साहू है और पदनंभपुर थाने में पदस्थ हेडकांस्टेबल का बेटा बताया जा रहा है।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 2021 में आर्केस्टा शो के दौरान उसकी पहचान पुलिस लाइन निवासी योगेश साहू (22वर्ष) से हुई थी। इसके बाद दोनों बातचीत भी करने लगे। धीरे-धीरे मिलना जुलना भी हुआ और इसी दौरान योगेश ने पीड़िता को प्रपोज कर दिया। पीड़िता जब उसके प्रेमजाल में फंस गई तो एक दिन योगेश अपने साथ चौहान टाउन स्थित एक दोस्त के घर ले गया। यहां पर चिकनी-चुपड़ी बाते कर शादी का झांसा दिया और शारिरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी पीड़िता से दूरी बनाने लगा। युवती जब भी शादी की बात करती तो वो बहाना बनाकर इंकार कर देता था।

आरोपी के दवारा बार बार शादी से मना करने से आहात होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत स्मृति नगर चौकी में की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर योगेश साहू की पतासाजी में जुट गई है।

Exit mobile version