राशन से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, राशन समान जलकर खाक

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात एक हादसा हो गया। यहां तेलंगानी नाका के पास राशन से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई है। जिसमें पूरा समान जलकर खाक हो गया है।

जानकारी के अनुसार भगवती ट्रांसपोर्ट में माल से भरे खड़े ट्रक एमए रात करीबन 2 बजे भीषण आग लग गई,आग लगने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया वाहन में लोडिंग राशन सामान भी जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

सूचना मिलने के बाद गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और आग लगाने वाले अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।