रायपुर के मंदिरहसौद इलाके में गुटखा फैक्ट्री में खाद्य विभाग ने मारा छापा, एक करोड़ से ज्‍यादा नकली गुटखा बरामद

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद इलाके में खाद्य विभाग ने मंगलवार देर रात एक गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री में दबिश देकर लगभग एक करोड़ से ज्‍यादा गुटखा बरामद किया है। इस फैक्ट्री में कई बड़े ब्रांडेड कंपनियों का गुटखा तैयार किया जा रहा था। खाद्य विभाग के अफसरों को फैक्ट्री में नकली गुटखा बनाया जा रहा था।

खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में सैकड़ों बंडल जर्दा युक्त गुटखा और उसे बनाने वाला सामान, सुपारी और पाउच जब्त किए गए हैं। इसे बनाने के लिए यहां रखी गई 23 मशीनों को भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों को शक है कि यहां लंबे समय से नकली गुटखा बनाने का काम चल रहा था।

Exit mobile version