बेटे की गलती के लिए पुलिस ने पिता को बुलाया थाने और मंगवाई माफी, स्‍कूटी पर कर रहा था स्‍टंट

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सड़क पर एक नाबालिग को स्‍टंटबाजी करना महंगा पड़ गया। नाबालिग की स्‍टंटबाजी की सजा पिता को भुगतना पड़ा। रायपुर की ट्रैफिक पुलिस ने स्‍कूटी पर स्‍टंटबाजी करने वाले एक नाबालिग और उसके पिता पर कार्रवाई की है। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने स्टंट करने वाले बाइकर्स और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाबालिग स्‍कूटी पर स्‍टंट करता दिख रहा है। स्‍कूटी पर पीछे उसका एक दोस्‍त भी बैठा है।

नाबालिग ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बीच सड़क पर स्‍कूटी को लहराते हुए चला रहा था। जिसका पीछे से आ रहे किसी शख्‍स ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और नाबालिग चालक को पकड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने उसके पिता को भी फोन थाने बुलाया। इसके बाद पिता से माफी मंगवाई।

Exit mobile version