पूर्व जनपद अध्यक्ष धरमदास महिलांग का निधन

Chhattisgarh Crimes

महासमुन्द। पूर्व जनपद अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धरमदास महिलांग का आज शाम चार बजे हृदयाघात से निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इस बीच आज शाम बेचैनी लगने की उन्होंने शिकायत की। इसके बाद उन्हें तत्काल रायपुर रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सहकारिता और पंचायत की राजनीति में धरमदास का बड़ा नाम रहा है। उनके दो पुत्रों में महेंद्र महिलांग जिला सहकारी बैंक में सेवारत हैं। वहीं छोटा पुत्र त्रिभुवन महिलांग राजनीति में सक्रिय हैं। महिलांग के देहावसान की सूचना मिलते ही चिर परिचित और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। अंतिम संस्कार गृहग्राम जोबा (अछोला) में सोमवार 27 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे किया जाएगा।

Exit mobile version