पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक का निधन

Chhattisgarh Crimes

रायगढ़। पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक का आज दुखद निधन हो गया है। उनका इलाज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शक्राजीत नायक का राजनीतिक सफर बड़ा ही दिलचस्प रहा है। ये पूर्व में बीजेपी के नेता रहे जिसके बाद कांग्रेस में अपनी पैड साबित करते रहे हैं। कहा जाता है नंद कुमार पटेल के बेहद करीबी लोगों में इनका नाम आता था।

रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक व कैलाश नायक इनके बेटे हैं। शक्राजीत नायक के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। साथ ही अपने नेता को सोशल मीडिया व कई माध्यमो से श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

आपको बता दें कि जिले एक निजी में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की टीम ने उचित उपचार के लिए राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। चार दिन पहले उनका जन्म दिन मनाया गया था। क्षेत्र के लोग उनके असमय निधन को एक राजनीतिक युग का अंत बता रहे हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने जताया शोक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सिंचाई मंत्री और वरिष्ठ नेता डॉ. शक्राजीत नायक के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. नायक के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

Exit mobile version