लौट आए अच्छे दिन? कोरोना के एक्टिव केस 7 लाख से कम, नए केस सिर्फ 58 हजार

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। देश में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 58,077 नए मामले सामने आए और 657 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 1,50,407 लोग ठीक हुए, जिससे अब तक रिकवर होने वालों की संख्या 4,13,31,158 हो गई। रिकवरी रेट फिलहाल 97.17% है।

वहीं, कोरोना के एक्टिव केस 7 लाख से कम हो गए हैं। इस समय 6,97,802 मरीजों का इलाज चल रहा है। सक्रिय मामलों की दर 1.64% है। वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट 3.89% है और वीकली पॉजिटिविटी रेट 5.76% है।

बीते दिन देश में 14,91,678 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक 74.78 से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, कोरोना महामारी के खिलाफ देश में वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। अब तक पूरे देश में 171.79 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

Exit mobile version