शासकीय भवन तो बना लेकिन उसमे बिजली पानी के व्यवस्था नहीं होने से रहने वाला कोई कर्मचारी तैयार नहीं

राजस्व एवं पशुपालन विभाग के कर्मचारियों के लिए 10 वर्ष पहले बनाया गया शासकीय भवन मे लटका ताला

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम।/ मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापड़ाव क्षेत्र के ग्राम शोभा में विगत 7 वर्ष पूर्व ग्रामीण याँत्रिकी सेवा संभाग गरियाबंद के द्वारा पटवारी कार्यालय एवं आवास भवन निर्माण कराया गया था।

उसके सामने में ही पशु औषधालय भवन भी बना हुआ है। लेकिन दोनों शासकीय भवन में बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण आज तक कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी वहां पर रुकने को तैयार नहीं है।जिसके कारण दोनों भवन में ताला लटका हुआ है।ज्ञात हो कि राजापड़ाव क्षेत्र के किसान एवं पशु मालिकों को जरूरत होने पर मजबूरी में विकासखंड मुख्यालय मैनपुर तक जाना पड़ता है।

जब लाखों रुपए खर्च करके शासन प्रशासन के द्वारा शोभा में भवन तो बना दिया गया लेकिन बिजली पानी के व्यवस्था भी जिम्मेदारों को करना चाहिए था। जिसके कारण चाह कर भी कर्मचारी रुकने को तैयार नहीं है। लाखों रुपए के भवन बनाकर खाली छोड़ना उसका उपयोग नहीं होना कहीं ना कहीं संबंधितों के लापरवाही को उजागर करता है।

Exit mobile version