शहीद वीर नारायण के परिजनों को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा

रायपुर। राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में राज्यपाल राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस में उन्हें आज श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा है कि शहीद वीर नारायण सिंह प्रदेश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जिन्होंने गरीबों की भलाई और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी थी।
राज्यपाल ने कहा है कि ऐसे ही महान लोगों की बदौलत आज हम आजादी की आबोहवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि हम सब उनके योगदान को याद करें और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लें।
राज्यपाल अनुसुइया उइके ने शहीद वीर नारायण के परिवार को 2 लाख रुपए के आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। राज्यपाल ने कहा- शहीद वीर नारायण सिंह के परिवार के लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, ऐसी परिस्थिति में मैंने उनके परिवार के लिए 2 लाख रुपए के आर्थिक मदद देने की घोषणा करती हूं।
शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देने पर कहा- शहीद वीर नारायण सिंह के 164 की जयंती है, हम सभी लोग एकत्रित हुए हैं। जिस तरीके से उन्होंने अंग्रेजों के साथ लड़ाई लड़ी है। इस प्रदेश की जनता के लिए उन्होंने संघर्ष किया। वे चाहते थे कि इस प्रदेश की जनता खुशहाल रहे। इस प्रदेश की प्रगति हो और वह आदिवासी समाज के लिए ऐसे वीर पुरुष थे जिन्होंने अंग्रेजों के साथ संघर्ष की लड़ाई लड़ी।