दो शादियां की, दोनों छोड़कर चली गईं; शराब की लत लगी, अब पंखे से लटका मिला युवक का शव

Chhattisgarh Crimes

​​​​​​​जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सोमवार सुबह एक युवक का शव उसके ही घर में पंखे से लटका मिला। युवक की खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि युवक ने दो शादियां की थीं, लेकिन दोनों की पत्नियां छोड़कर चली गईं। इसके बाद नशे का आदी हो गया था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोसमंदा निवासी कैलाश चौहान (32) पुत्र बाबूलाल चौहान ने फांसी लगा ली। सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे जब परिजन उसे चाय देने गए तो कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से झांका तो अंदर पंखे से उसका शव लटक रहा था। आसपास के लोगों में बात फैली तो उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि युवक की दो शादियां हुई थी। दोनों पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी। वह शराब पीने का आदी था और नशे में धुत रहता था। पारिवारिक समस्याओं को लेकर भी परेशान था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की आदत और पारिवारिक समस्याओं के चलते ही उसने खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version