मैनपुर। राजापडाव क्षेत्र के ग्राम गोना में उदंती, सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के रहवासियों का आवश्यक बैठक कल 11/2/21 दिन गुरूवार को आयोजित किया गया था। जिसमें उदंती सीतानदी एवं राजापड़ाव क्षेत्र के सैकड़ों मुखियाओं सहित ग्रामीणों की उपस्थिति मे क्षेत्र के मूलभूत समस्याओं एवं मांग को उच्च अधिकारियों तक अवगत कराते हुए निराकरण के दिशा में कार्य करने की बात कहीं गई।
समाधान नहीं होने की स्थिति में आर पार की लड़ाई लड़ने को क्षेत्र के मुखियाओ ने अपना सैद्धांतिक अधिकार बताया गया। उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा उदंती सीता नदी राजापडा़व मजदूर, किसान, संघर्ष समिति का गठन करते हुए उनके पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। जिसका संरक्षक जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, अध्यक्ष अर्जुन सिंह नायक,सचिव दीना चंद मरकाम सहित तमाम पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसके बैनर तले क्षेत्र के समस्याओं को शासन प्रशासन तक अवगत कराने की बात मुखियाओं के द्वारा बताई गई। मूलभूत मांग समस्या तेंदूपत्ता के दर 500 सैकड़ा एवं अभयारण्य क्षेत्र मे तेंदूपत्ता फड़ खोली जावे। बालिक के खाते में 5000 जमा किया जावे। शाक कर्तन मजदूरी दर 400 देते हुए तेंदूपत्ता से संबंधित समस्त कार्य स्थानीय कार्यकर्ताओं के माध्यम से हो।
फड़ मुंशीयों का मानदेय प्रति मानक बोरा 150/-रुपया दिया जावे। वनोपज क्रय-विक्रय तेंदूपत्ता फड़ मुन्शीयों को दिया जावे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 15000 एवं सहायिकाओं को 8000 मानदेय दिया जावे। रसोइया,सफाई कर्मचारियों मितानीनों का मानदेय 6000 दिया जावे।
युवाओं को बेरोजगारी भत्ता 2500 दिया जावे। वनों के संरक्षण संवर्धन की दिशा में वन प्रबंधन समिति को पूर्णरूपेण जिम्मेदारी दिया जावे। स्कूलों को नियमित रूप से खोली जावे। राजापडा़व क्षेत्र के शोभा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित किया जाना नितांत आवश्यक है। अविलंब राजापड़ाव क्षेत्र के शेष बचे ग्राम पंचायतों मे भी विद्युतीकरण किया जावे। क्षेत्रों में बहुतायत मात्रा में मक्के की खेती होती है। जिसके लिए प्रोसेसिंग सेंटर स्थापित किया जाने की मांग क्षेत्रवासियों ने शासन प्रशासन से किया है।