
रघुनाथपुर पी.एच.सी. में मरचुरी एवं पोस्टमार्टम रूम बन जाने से यहाँ शवों को सुरक्षित रखा जा सकेगा तथा शवो का पोस्टमार्टम भी समय पर हो सकेगा। इसी प्रकार खून जांच करने की अत्याधुनिक मशीन प्रारम्भ होने से अब 20 मिनट में ही एक साथ एच.बी., आर.बी.सी, डब्ल्यू.बी.सी. एवं प्लेटलेट्स की जांच की जा सकेगी। बताया गया कि रघुनाथपुर पी.एच.सी. प्रदेश का इकलौता पी.एच.सी. है जहां एलोपैथिक, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक तीनो ईलाज की सुविधा उपलब्ध है। इस अस्पताल में ओ.पी.डी. के साथ 6 बेड का आईपीडी की सुविधा है। इसके साथ ही कोल्ड चैन रूम भी है जिसमे दवाईयों का सुरक्षित भंडारण किया जाता है। 3 फरवरी से यहां कोविड का टीकाकरण भी शुरू हो गया है। इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता सीएमएचओ डॉ पी.एस. सिसोदिया, डी.पी.एम. डॉ पुष्पेंद्र राम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अस्पताल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।