छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोयला लेवी घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोयला लेवी घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की बेंच ने केस डायरी और जांच में मिले सबूतों के आधार पर माना कि पहली नजर में रामगोपाल की आर्थिक अपराध में संलिप्तता दिखती है। कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया। ACB/EOW ने इस मामले में केस दर्ज किया था। रामगोपाल अग्रवाल को जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। अभियोजन के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन परमिट की ऑनलाइन व्यवस्था को मैनुअल सिस्टम में बदलकर अवैध वसूली का नेटवर्क चलाया जा रहा था।

इसके जरिए कोयला कारोबारियों से प्रति टन 25 रुपए की लेवी वसूली जाती थी। रायगढ़, कोरबा और सूरजपुर समेत कोयला उत्पादक जिलों में जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच करीब 540 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का आरोप है। 104.20 करोड़ कांग्रेस के लिए लेने का आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिपोर्ट के आधार पर 17 जनवरी 2024 को 35 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। जांच एजेंसी के मुताबिक, रामगोपाल अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष रहते हुए देवेंद्र डडसेना के जरिए अवैध लेवी से मिले 104.20 करोड़ रुपए पार्टी के लिए लिए थे।

जांच में रामगोपाल अग्रवाल और उनके परिजनों के नाम पर संपत्तियां खरीदे जाने की बात भी सामने आई है। एजेंसी ने इन संपत्तियों की खरीद में इस्तेमाल रकम के स्रोत पर भी सवाल उठाए हैं।

Exit mobile version