
इसके जरिए कोयला कारोबारियों से प्रति टन 25 रुपए की लेवी वसूली जाती थी। रायगढ़, कोरबा और सूरजपुर समेत कोयला उत्पादक जिलों में जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच करीब 540 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का आरोप है। 104.20 करोड़ कांग्रेस के लिए लेने का आरोप
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिपोर्ट के आधार पर 17 जनवरी 2024 को 35 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। जांच एजेंसी के मुताबिक, रामगोपाल अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष रहते हुए देवेंद्र डडसेना के जरिए अवैध लेवी से मिले 104.20 करोड़ रुपए पार्टी के लिए लिए थे।
जांच में रामगोपाल अग्रवाल और उनके परिजनों के नाम पर संपत्तियां खरीदे जाने की बात भी सामने आई है। एजेंसी ने इन संपत्तियों की खरीद में इस्तेमाल रकम के स्रोत पर भी सवाल उठाए हैं।