यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Chhattisgarh Crimes

बालोद. जिले के नेशनल हाइवे-30 में अम्बे ट्रेवल्स कम्पनी की बस में भीषण आग लग गई. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त बस में यात्री सवार थे. हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस नारायणपुर से रायपुर जा रही थी. तभी राजाराव पठार के पास टोल प्लाजा के ठीक सामने बस में आग लगी. बस के ब्रेक-शू चिपकने की वजह से यह आगजनी की घटना हुई है. बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

https://lalluram.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Video-2024-01-21-at-6.09.38-PM.mp4

Exit mobile version