पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh Crimes

जशपुर। जिले के पत्थलगांव में पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया. मृतका की पहचान सुखमती सोनार के रूप में हुई है. मामले में जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पालिडीह गांव का है.

इस मामले में थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि, आज पालिडीह गांव के खेत में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. इस दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका सुखमती का पति रामप्रसाद सोनार से अक्सर विवाद होते रहता था. इस पर पुलिस ने रामप्रसाद को हिरासत में ले लिया.

पुलिस ने जब रामप्रसाद से पूछताछ की तो उसने गला दबाकर पत्नी की हत्या करने की बात कही. इसके बाद पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी पति रामप्रसाद सोनार को गिरफ्तार कर लिया.

Exit mobile version