होली में मुखौटा बेचा या फिर पहनकर निकले तो पुलिस छोड़ेगी नहीं, गुंडे और बदमाशों पर रहेगी नजर

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। होली में महज दो दिन बच गए है। पुलिस ने लाेगाें से शांतिपूर्वक होली का पर्व मानने की अपिल की है। सोमवार को एएसपी ने भी थानेदारों की बैठक ली। इसके बाद होली को लेकर गाइडलाइस जारी किया। होली में इस बार ना मुखौटा बेचा जाएगा और ना ही लोग पहन सकेंगे। गाइडलाइस गया है, शहर में मुखौटा बेचने वाले की दुकान सील किया जाएगा। होली से पहले 250 बदमाश जेल जाएंगे।

एएसपी ने सभी टीआई से त्योहार के दौरान निगरानी बदमाश व गुंडों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए। साथ ही मुखौटे व कर्कश आवाज वाले भोंपू बेचने वालों को सख्त हिदायत देने कहा। होली के दौरान मुखौटा पहनकर व शराब के नशे में घूमने वालों पर कार्रवाई की बात कही। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर थानेदारों को सख्ती से कार्रवाई करनी होगी। होली पर रंग-गुलाल के बजाय पेंट, कीचड़, हानिकारक केमिकल इस्तेमाल करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि जबरन चंदा वसूलने वालों पर भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हुड़दंगियों को देखने पर 94791 91099 नंबर पर कॉल कर सकते है।

प्रभारियों को दिए निर्देश

थानेदारों को संदिग्ध व्यक्तियों के साथ ही आपराधिक तत्व, गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ के लिए स्टापर, ड्रम लगाकर नाकेबंदी करने के निर्देश दिए हैं। होलिका दहन की रात व होली पर्व पर उत्पात मचाने वालों की खबर मिलते ही पुलिस उन्हें तत्काल गिरफ्तार करेगी। जिले में 80 से ज्यादा चेक पाइंट बनाए गए हैं, जहां आने-जाने वालों पर नजर रखी जाएगी। रायपुर एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल ने कहा, होली को लेकर सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। हुड़दंग करने वालों पर नजर रखी जाएगी। उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।