बाज़ की तरह तेज नजर चाहते हैं तो खाएं ये ब्रह्म फल, विटामिन ए और सी है भरपूर

Chhattisgarh Crimes

स्वस्थ आंखों के लिए लोग क्या नहीं करते। लेकिन, आज कल स्ट्रेस, खान-पान की कमी और खराब लाइफस्टाइल कम उम्र में ही लोगों को कमजोर आंखों का शिकार बना रही है। ऐसे में अगर हम कहें कि रोजाना 2 आंवला (Amla for eyesight) खाना आपकी आंखों की रोशनी लौटा सकती है। तो, यकीन नहीं हो रहा न! पर ये सच है। दरअसल, आंवले में कई ऐसे गुण होते हैं जो कि आंखों की कई बीमारियां जैसे कैटरेक्ट मैक्युलर डिजनरेशन जैसी समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है। तो, आइए जानते हैं आंखों के लिए आंवला खाने के फायदे और तरीके।

आंखों के लिए आंवला के फायदे-Amla benefits for eyes
1. विटामिन सी से भरपूर है आंवला
विटामिन सी से भरपूर है आंवला आपकी आंखों को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करता है। ये विटामिन सी से भरपूर फल फ्री रेडिकल्स के नुकासनों से बचा कर आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या रहती है, उनमें भी ये रेटिनोपैथी की समस्या को कम करने में मदद करता है।

2. आंवले में है विटामिन ए
आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने के लिए आप विटामिन ए भरपूर आंवले का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, आंवले का विटामिन ए आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने और कॉर्निया को हेल्दी रखने में मददगार है।

3. आंखों की मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है आंवला
समय के साथ हमारे आंखों की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में आंवले का सेवन, आंखों की मांसपेशियों को स्वस्थ रखने और इसके काम काज को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंवला कैसे खाएं-How to use amla for eyesight in hindi
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप आंवला कच्चा खा सकते हैं। दूसरा आप आंवले को पका कर और इसकी चटनी बना कर खा सकते हैं। तीसरा आप इसका जूस बना कर पी सकते हैं। इस तरह आप हेल्दी आंखों के लिए कई प्रकार से आंवले का सेवन कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Exit mobile version