पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- रविशंकर प्रसाद पहले ये बताएं, मोदी ने पद से क्यों हटाया?

Chhattisgarh Crimes

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा के चुनावी दौरे पर थे। वहां उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पहले तो रविशंकर प्रसाद यह बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें उनके पद से क्यों हटाया ? वे तो सबसे विद्वान मंत्री थे, उन्हें हटाने का कारण क्या है ? एक दिन पहले नामांकन रैली के दौरान दुर्ग के पुराना गंज मंडी में रवि शंकर प्रसाद ने भूपेश सरकार पर निशाना साधा था। उसी के जवाब में मुख्यमंत्री ने उन पर पलटवार किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा और उनके नेताओं पर जमकर हमला बोला।

रमन पर भूपेश ने साधा निशाना, कहा- उन्हें उल्टा लटकाने की जरूरत

सीएम बघेल ने कहा कि रमन सिंह कहते हैं कि सत्ता में आने पर कांग्रेसियों को उल्टा टांग देंगे, तो मैं कहता हूं उल्टा तो उन्हें टांगना चाहिए, क्योंकि उनके कार्यकाल के दौरान कई भ्रष्टाचार हुए। वह उस मंत्रिमंडल के नेतृत्वकर्ता थे। इस नाते उन्हें सबसे पहले उल्टा टांगना चाहिए।

ईडी, आईटी और डीआरआई भाजपा के संगठन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान ईडी, आईटी और डीआरआई पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह से महिला प्रकोष्ठ, NSUI और युवा कांग्रेस कांग्रेस के संगठन हैं, उसी तरीके से ED, आईटी और DRI भाजपा के संगठन हैं।

ED, IT वाले जनता को नहीं डरा सकते

इसके बल पर वो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को डरा कर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। ED, DRI, IT के लोग पोलिंग बूथ तक नहीं जा सकते हैं, वह हमें डराने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन जनता को नहीं डरा सकते।

Exit mobile version