रायपुर । राजधानी में पूर्व पार्षद राजेश सिंह ठाकुर पर कुछ महिलाओं ने हमला कर दिया। महिलाओं के गुट ने पूर्व पार्षद और इनके बेटे पथराव किया और मिर्च का पाउडर उड़ेल दिया।
पूर्व पार्षद ने बताया कि रात के वक्त मेरे कार्यालय के पास ही फरीद, शकीला, मुसू और बाबू आपस में झगड़ रहे थे। गांजे और नशे के पाउडर को लेकर एक दूसरे को गालियां दे रहे थे, झूमाझटकी हो रही थी। मैंने इन्हें यहां से हटने को कहा। झगड़ा बंद करने को कहा।
इस पर महिलाएं और उनके साथी भड़क गए। सभी ने मिलकर पथराव शुरू कर दिए। मेरे बेटे चंद्रमोहन ठाकुर को इस बारे में पता चला तो वो भाग कर वहां पहुंचा। इस दौरान महिलाओं की ओर से फेंके गए पत्थर से चंद्रमोहन घायल हो गया।
पूर्व पार्षद राजेश सिंह ने बताया कि यह महिलाएं अपराधी किस्म की हैं। पूर्व में जेल भी जा चुकी हैं। गांजा और नशीले पाउडर का धंधा करती हैं। इनमें से कुछ हमेशा नशे में भी रहती हैं। पूरे रायपुर में यह महिलाएं नशे का कारोबार करती हैं।
पार्षद के साथ सभी लोग थाना गए और महिलाओं समेत उनके साथियों के खिलाफ की शिकायत की। थाने में देर रात गहमागहमी का माहौल बन गया। इलाके के लोग महिलाओं को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।