रायपुर। टूल किट मामले में नेताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को पुलिस ने दूसरी दफा नोटिस जारी किया है तो वही राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को तीसरा नोटिस देने की तैयारी कर रही है। इस मामले में रायपुर पुलिस की एक 3 सदस्यीय टीम आज सुबह बैंगलुरु रवाना हुई जहां कांग्रेस नेता से पूछताछ करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक टूलकिट मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए एक 3 सदस्यीय टीम जिसमे 1 एएसपी,1 टीआई और 1 एएसआई बैंगलुरु रवाना हुए है। ये टीम बैंगलुरु में कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा से पूछताछ करेगी।
गौरतलब है कि इस मामले में डॉ रमन सिंह ने पूछताछ के दौरान पुलिस को लिखित में जवाब दिया था जो जवाब सतही स्तर का होने का बताते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने डॉ.रमन सिंह को दोबारा नोटिस जारी कर पूरी जानकारी देते हुए कई सवाल पूछे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ईमेल के माध्यम से समय मांगा है,इससे पहले 21 मई को सिविल लाइन में डॉ. रमन सिंह को नोटिस जारी किया गया था। इसके अलावा टूलकिट मामले में सिविल लाइन पुलिस भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को भी जल्द तीसरा नोटिस जारी कर सकती है। इससे पहले दो बार नोटिस दी जा चुकी है।
टूलकिट मामले में ट्वीट के बाद कांग्रेस ने 19 मई को डॉ.रमन सिंह और संबित पात्रा के खिलाफ सिविल लाइन थाना में FIR दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने डॉ.रमन सिंह सहित संबित पात्रा को नोटिस जारी किया था।