जनदर्शन शुक्रवार को, रायपुर रेंज आईजी सुनेंगे जनता की समस्याएं

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुर रेंज आईजी आनंद छाबड़ा शुक्रवार को जन दर्शन करेंगे. शंकर नगर स्थित आईजी रेंज ऑफिस में दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजन होगा. इस दौरान रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिले के आम जनता की फरियाद सुनेंगे. पाँचों जिले के लोग अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन जमा कर सकते हैं.