जांजगीर-चांपा पुलिस ने IPL क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी करते एक युवक को गिरफ्तार किया

जांजगीर-चांपा पुलिस ने IPL क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी करते एक युवक को गिरफ्तार कियाChhattisgarh Crimes है। चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगा रहे आरोपी की पहचान संजय नगर चांपा निवासी प्रवीण सोनी (29) के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी गुप्ता की टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र में दबिश दी। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और ₹2460 नकद जब्त किए गए।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Exit mobile version