रायपुर में दो सगे भाई हुक्का बेचते गिरफ्तार हुए
पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेज कर सूचना की पुष्टि कराई। फिर घर पर रेड मारा गया। घर के भीतर एक कमरा पूरी तरह से हुक्का का स्टॉक रूम था। पुलिस ने घर से मोहन लाल मंदानी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया।घर और दुकान दोनों जगह रेड
वहीं, दूसरी ओर गोलबाजार पुलिस ने जयस्तम्भ चौक के पास मयूरा होटल के बाजू राज पान पैलेस दुकान में भी हुक्का बेचते अशोक कुमार मंदानी को गिरफ्तार किया। दोनों भाइयों के कब्जे से हुक्का पॉट, पाइप, नोजल, कोल, गोगो, कई तरह के फ्लेवर, तम्बाकू और हुक्का से संबंधित सामान जब्त किया गया है।
आरोपियों से करीब 20 लाख का माल जब्त किया गया। दोनों भाई पहले भी हुक्का भेजते गिरफ्तार हुए थे जिसके बाद पुलिस ने इन्हें जेल भेजा था।