
जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम डिघोरा में पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने ही बेटे की हत्या कर दी। मृतक की पहचान रावेंद्र मरावी (35) के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी पिता दिलहरण मरावी थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, रावेंद्र मरावी शराब पीने के बाद आए दिन घर में विवाद और मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि बेटे के लगातार झगड़े और मारपीट से परेशान होकर पिता ने उस पर कुल्हाड़ी से कई बार वार कर दिया। हमले में बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पिता के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।