जयपुर के कूकस स्थित होटल फेयर माउंट में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने रेड की

Chhattisgarh Crimesजयपुर के कूकस स्थित होटल फेयर माउंट में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने रेड की। महादेव बेटिंग ऐप केस में छत्तीसगढ़ रायपुर की ईडी टीम ने ये कार्रवाई की है। महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े लोग एक शादी में शामिल होने के लिए होटल में ठहरे हुए थे।

ईडी सूत्रों के मुताबिक, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि महादेव बेटिंग ऐप मामले से जुड़े कुछ संदिग्ध होटल फेयर माउंट में रुके हुए हैं। इसी इनपुट के आधार पर ईडी की टीम ने होटल पर दबिश देकर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि बेटिंग ऐप से जुड़े लोग होटल के दो-तीन कमरों में ठहरे हुए थे। ईडी की टीम धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत होटल में मिले लोगों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version