
किशन सिन्हा छत्तीसगढ़ क्राइम
छुरा। नगर स्थित कचना धुरुवा महाविद्यालय मे 31जुलाई तक इच्छुक छात्र छात्राए प्रवेश ले सकते है।प्रवेश प्रक्रिया सीधे महाविद्यालय मे आफ लाईंन होगी।महाविद्यालय मे कम्प्यूटर संकाय के DCA एवं PGDCA के साथ साथ बीए,बी कॉम,के सभी कक्षाओ मे पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेशानुसार अब 31जुलाई तक प्रवेश दिये जायेंगे।
कुलपति ने पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि जिन छात्रो ने पहले आन लाईन आवेदन नही किये है।वे अब कॉलेज मे आफ लाईन फार्म भरकर एडमिशन ले सकते है। वंचित छात्र छात्राए महाविद्यालय समय प्रात:10:30से 4:30बजे तक प्रवेश प्रभारी के आर साहू से जानकारी लेकर आफ लाईन प्रवेश ले सकते है।उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी के साहू ने दी।