
शिखा दास
छग क्राईम्स की रिपोर्ट
पिथौरा
लाखागढ सहित अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों के आने जाने का पुल सुगम नहीं
नगर पंचायत की खामोशी समझ से परे? जनसरोकारी की जानलेवा उपेक्षा
पिथौरा पानी टंकी की जर्जर अवस्था व पानी रिसाव से नीचे की सड़क की कोई मरम्मत नही होने से प्रतिदिन लोग हादसे का शिकार हो रहे। ऐसा ही हादसा एक बालक के गिरने से हुआ।
जर्जर टंकी के नीचे मार्ग की कांक्रीटीकरण की आवश्यकता है, नगर पंचायत प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन पानी रिसाव से कीचड़ व मार्ग के मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बड़े बड़े डामर पत्थर को डालकर नगर पंचायत अधिकारियों ने अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ ली। निरंतर पानी रिसाव व टंकी के नीचे मार्ग की मरम्मत विषय पर ध्यान नही दिया जाएगा तो वाहन चालक व अन्य राहगीरों के साथ गंभीर हादसा हो सकता है।
हर दिन कोई ना कोई स्लीप होकर गिर रहे
बच्चों बूढ़ों महिलाओं सभी के लिए ख़तरनाक