
घर वालों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिवार वाले बच्चों को अकेले बाहर जाने से रोक रहे हैं।
घरों में लगातार सांप घुसने की घटनाएं
कांकेर में आजकल वन्य जीवों का आना आम बात हो गई है। यहां तेंदुए, भालू, अजगर और बंदर अक्सर दिखाई देते हैं। शहर से लेकर गांव तक में अजगर की मौजूदगी बढ़ी है। जिला अस्पताल और घरों की रसोई में भी अजगर मिल रहे हैं।
दूर के जंगलों में छोड़ने की मांग
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से अजगरों को दूर के जंगलों में छोड़ने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षात्मक निगरानी बढ़ाने की भी मांग की है। हालांकि, वन विभाग अजगरों को कहां छोड़ा जाता है, इसकी जानकारी नहीं देता।