कन्या राशि के जातकों को मिल सकती है तरक्की, सिंह राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत, जानें अन्य राशियों का हाल

Chhattisgarh Crimes

ग्रहों की स्थिति-मंगल स्वग्रही होकर मेष राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। शुक्र कर्क राशि में हैं। सूर्य सिंह राशि में हैं। बुध कन्या राशि में हैं। गुरु और केतु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। चंद्रमा मीन राशि में हैं। सुधरती हुई स्थिति है। व्यापक रूप में देखेंगे तो यह समय आपको सकारात्मकता की ओर ले जा रहा है। गुरु और शनि जब मार्गी हो जाएंगे तब स्थिति और अच्छी होगी। अपना ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि जो दिक्कतें शुरू हो गई हैं उनका अंत होने में समय लगेगा लेकिन अंत होगा।

राशिफल-

मेष-चंद्रमा द्वादश भाव में है। मानसिक स्थिति थोड़ी खराब रहेगी। मन उहापोह में बना रहेगा। घरेलू सुख से दूर रहेंगे आप। कर्ज की स्थिति आ सकती है। वित्तीय स्थिति एक-दो दिन के लिए गड़बड़ हो सकती है। सम्भाल लेंगे आप। मेष राशि काल पुरुष की प्रथम राशि है। निर्णय लेने की आपकी क्षमता बहुत अच्छी चल रही है। शारीरिक, मानसिक स्थिति भी अच्छी है। सब कुछ सम्भाल ले जाएंगे। एक-दो दिन एहतियात बरतें। भगवान शिव की अराधना करें। सब अच्छा होगा।

वृषभ-आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी हो रही है। मन प्रसन्न हो रहा है। शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर हो रही है। चार चांद जैसी स्थिति जीवन में आ रही है। यह सुखद है लेकिन एहतियात बरतें। अपनों से न उलझें। स्वास्थ्य,प्रेम सब बेहतर है। शौकीन व्यक्ति हैं, कला प्रेमी हैं। कलात्मक चीजों को करें। स्वास्थ्य, प्रेम बहुत अच्छा है। व्यापार मध्यम है। वो भी अच्छा हो जाएगा। शनिदेव की शरण में बने रहें।

 

मिथुन-व्यापारिक ढांचा अच्छा होता रहा है। चीजें अच्छी होती जाएंगी। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम की स्थिति जो बहुत दिनों से बहुत गड़बड़ हो रही थी वो भी ठीक चल रहा है। संतान पक्ष से भी अच्छे समाचार की प्राप्ति हो रही है। कुल मिलाकर सही चल रहे हैं आप। स्वास्थ्य,प्रेम ठीक है। व्यापार थोड़ा मध्यम जरूर है लेकिन बहुत जल्दी सब ठीक होने वाला है। गणेश जी की वंदना करते रहें। सब अच्छा होगा।

कर्क-स्थिति सुधार की ओर हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल से अनुकूल की ओर हैं। नवम भाव का चंद्रमा भाग्यवश कुछ देगा। सम्मान के प्रति थोड़ा ध्यान रखिए। स्वास्थ्य पहले से सुधार की ओर हैं। व्यापार और प्रेम पहले से सुधार की ओर हैं। कुछ निखरकर आप सामने आएंगे। आप कर्मठ व्यक्ति हैं। आलस त्यागें। तालमेल बिठाएं। बाकी सब ठीक है। भगवान शिव की शरण में बने रहें।

सिंह-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। हालांकि बचाव पक्ष बहुत मजबूत है फिर भी रिस्क न लें। बचाव पक्ष बहुत मजबूत है लेकिन आज और कल अपने को बचाकर, स्वास्थ्य और प्रेम को ध्यान में रखकर चलें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापार ठीक चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें। भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें।

कन्या-सुखकारी स्थिति है। नौकरी-चाकरी में इजाफा, व्यापार में इजाफा, जीवनसाथी से सानिध्य, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात, स्वास्थ्य में सुधार लेकिन शनि जब तक मार्गी न हो जाएं तब तक एक कमी बनी रहेगी क्योंकि वही आपकी कुंडली के संचालक हैं। थोड़ा मध्यम चलेगा। शनिदेव की पूजा करें। ईश्वर रक्षा करेंगे।

तुला-शत्रु, रोग और ऋण पर भारी पड़ेंगे। लेकिन डिस्टर्बेंस रहेगा। फिर शत्रु पक्ष आपके मित्र बनेंगे। नतमस्तक होंगे। छोटी-मोटी परेशानियां आपको लगेगा कि आई हैं लेकिन वे परेशानियां वास्तव में रहेंगी नहीं। स्वास्थ्य मध्यम से बेहतर की ओर, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप रुक-रुक कर आगे बढ़ रहे हैं। मां काली की अराधना करें।

वृश्चिक-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य ठीक चल रहा है। थोड़ा डिस्टर्बेंस रहेगा लेकिन कोई नुकसान नहीं होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे आप आगे बढ़ते जा रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें। मां काली की अराधना करते रहें।

धनु-भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी हो सकती है। घर में कोई उत्सव हो सकता है। लेकिन कलहकारी माहौल भी बन रहा है। आप त्वरित निर्णय लेना। बहुत तेजी से काम करना आदि आपके गुण हैं। आप साहसी हैं लेकिन दुस्साहस नहीं करें। इससे आप उबरिए। स्वास्थ्य धीरे-धीरे सुधार की ओर, प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक स्थिति भी ठीक होती जा रही है। फिलहाल आप गृहकलह से बचें। सफेद वस्तु किसी शिवालय में दें। यदि रोक हो तो किसी गरीब को दान दें।

मकर-समय पराक्रमी बना रहा है आपको। लोग आपके साथ चलना चाहते हैं। हर व्यक्ति आपके कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहता है। स्वास्थ्य मध्यम जरूर है लेकिन आप सारी परिस्थितियों से आगे निकलते जा रहे हैं लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ अच्छे सुअवसर आपको मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, व्यापार अच्छा है। मां काली की शरण में बने रहें।

कुंभ-रुपए आते रहेंगे लेकिन अभी निवेश से बचें। संचय करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा चल रहा है। कुछ लाभप्रद स्थिति में है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।

मीन-नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं।निरंतर तरक्की कर रहे हैं। भाग्येश की स्थिति बहुत अच्छी है। पंचमेश लग्न में बैठे हैं। प्रेम में चुनौतियां, निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोत्तरी, ज्ञानवान बने हुए हैं। हर लिहाज से बहुत अच्छा समय है। आनंदित रहिए। भगवान शिव की शरण में बने रहें। सब अच्छा होगा।

 

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय