कोचिंग के लिए निकले छात्र का अपहरण, 10वी का छात्र किडनैप

पटना। 10वीं के एक छात्र का  आज सुबह अपहरण हो गया है। घटना बिहार के गोपालगंजकी बतायी जा रही है। अपहरणकर्ताओं ने छात्र की फिरौती के लिए परिवार से 10 लाख रुपये की डिमांड की है। पीड़ित के दादा बटेश्वर सिंह एक प्रमुख होम्योपैथिक डॉक्टर हैं और उनके पिता मनोज कुमार जिले के एक व्यवसायी हैं।

मीरगंज थाना के अंतर्गत मानिकपुर गांव में यह घटना घटी, जहां पीड़ित अंकित कुमार सुबह करीब 6.30 बजे कोचिंग सेंटर जा रहा था. अपहरणकर्ता ने छात्र के पिता को फिरौती की रकम मांगने के लिए फोन किया, जब उसके पिता को अगवा होने का पता चला. फिरौती के रूप में 10 लाख रुपये की मांग की गई.

Exit mobile version