छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिव्यांग युवक ने ट्रक के नीचे आकर सुसाइड कर लिया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिव्यांग युवक ने ट्रक के नीचे आकर सुसाइड कर लिया। युवक के सीने के ऊपर से करीब 12 पहिए गुजर गए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सुसाइड करने की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम कन्हैया देवांगन है, जो दिव्यांग था, चल नहीं सकता था। वह बालको थाना क्षेत्र के परसा भाटा बस्ती का रहने वाला था। बालको स्थित ए के सिन्हा कंपनी में काम कर रहा था।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, यह घटना 18 जून की है। शुरू में परिवार को लगा कि यह एक हादसा है, लेकिन घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज ने सच्चाई को बदल दिया। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि युवक खुद ट्रक के नीचे लेटा है।

इस दौरान ट्रक के करीब 12 चक्के युवक के ऊपर से गुजर गए। वीडियो में दिख रहा है कि हादसे के थोड़ी देर बाद तक युवक वहीं पर तड़प रहा था, वहां से बाइक और साइकिल भी गुजरी। हालांकि कुछ देर तड़पने के बाद उसकी जान चली गई।

रोज वॉक पर जाता था कन्हैया

परिजनों के मुताबिक, वह बालको स्थित एके सिन्हा कंपनी में हेल्पर सुपरवाइजर था, जो रोज मॉर्निंग वॉक करने जाता था। 18 जून की सुबह साढ़े 5 बजे वह घर से मॉर्निंग वॉक पर निकला था। करीब 6:15 बजे परिजनों को उसके एक्सीडेंट की सूचना मिली।

परिजनों ने बताया कि जब वे घटना स्थल पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। कन्हैया की शादी नहीं हुई थी। वह पिछले कई साल से निजी कंपनी में कार्यरत था।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

वहीं कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के मुताबिक, सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version