राजधानी में आज शाम 6 बजे बंद हो जाएंगी शराब की दुकानें

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. राजधानी में आज रात गणेश विसर्जन की झाकियां निकाली जाएगी और गणेश प्रतिमाओं का महादेव घाट में विसर्जन किया जाएगा. झांकी के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है. वहीं कलेक्टर ने आदेश जारी कर शाम 6 बजे से सभी शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है. कानून व्यवस्था और शांति के मद्देनजर रायपुर और बीरगांव नगर निगम क्षेत्र की सभी शराब दुकानें शाम छह बजे से बंद रहेंगी. होटल बार, शापिंग मॉल रेस्टोरेंट, सभी देसी-विदेशी शराब दुकानें आज शाम छह बजे बंद हो जाएंगी.

 

Exit mobile version