नन्हे हाथी ने मनाया पहला बर्थडे, सूंड से काटा केक

Chhattisgarh Crimes

कोट्टूर। सोशल मीडिया पर एक ऐसे सेलिब्रेशन का बड़ा ही क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी! मामला है केरल का, जहां श्रीकुट्टी नाम की एक बेबी एलीफेंट ने अपना पहला जन्मदिन मनाया। उसकी उम्र एक साल है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले वर्ष 8 नवंबर को इस बेबी एलीफेंट को वन अधिकारियों ने जंगल से रेस्क्यू किया था। हाल ही, जब श्रीकुट्टी का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया तो इस उसने खुद को बचाने वाले डॉक्टर E. K. Eswara को आशीर्वाद भी दिया। अब सोशल मीडिया पर इस अद्भुत पल को देखकर इंसानियत की तारीफ कर रहे हैं!

यह वीडियो ‘एएनआई’ ने शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक साल की श्रीकुट्टी अपनी सूंड से केक को काटती है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 26 हजार से अधिक व्यूज और करीब 2 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

जब श्रीकुट्टी को रेस्क्यू किया गया था तो उसकी हालत काफी नाजुक थी। उसके पिछले पैर में गहरी चोट और शरीर पर काफी खरोंचें भी थीं। उसके बचने के चांस 40 प्रतिशत थे। हालांकि, केरल के कोट्टूर के एलीफेंट रिहैबिलिटेशन सेंटर के वेट्स (पशु चिकित्सक) ने दिन-रात सेवा कर उसकी जान बचा ली। शुरुआत में उसे खाने में ग्लूकोज और बच्चों को दिया जाने वाला खास बेबी फूड दिया जाता था।

 

Exit mobile version