मगरलोड जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Chhattisgarh Crimes

धमतरी। रविवार की रात हुए सड़क हादसे में मगरलोड जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर के बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी मोड़ के दौरान वह नियंत्रण खो बैठा।

एएसआई दक्ष कुमार साहू ने बताया ग्राम रांकाडीह निवासी सौरभ ठाकुर पिता दिवाकर ठाकुर उम्र 22 वर्ष रविवार को आर्टिका कार वाहन से निजी काम से मगरलोड आया हुआ था। काम होने के बाद अपने घर रांकाडीह के लिए निकला था। रात्रि लगभग 9.30 बजे भरदा से तीन सौ मीटर परसवानी मार्ग में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दो पेड़ में टकरा गई, जिससे वाहन बुरी क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीँ कार के अंदर जनपद अध्यक्ष पुत्र सौरभ ठाकुर घायल अवस्था में थे। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस ने घायल सौरभ ठाकुर को ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल लाया गया था, यहाँ पर रात में ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सौरभ ठाकुर के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Exit mobile version