महासमुंद के ग्राम जोबा में महिला और दो बच्चों की निर्मम हत्या, परिवारिक जमीन के चलते विवाद

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के जोबा गांव की यह घटना है। आज सुबह जब ग्रामीण नींद से जागे तो लहूलुहान पड़े लोगों को देखा। पुलिस को सूचित किया। घायलों को 108 से तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। पारिवारिक जमीन विवाद पर हत्या की वारदात हुई है। 40 वर्षीय जागृति पति ओस कुमार, उसकी 16 साल की बेटी टीना और नौ साल का बेटा मनीष को मार डाला गया है। धारदार हथियार से गले में वार कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस गांव के ही परस गायकवाड़ (62) और ब्रिजसेन गायकवाड़ (27) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस बल बड़ी संख्या में घटनास्थल पर तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है, जमीन विवाद को लेकर आरोपी ने धारदार हथियार से मां-बाप और बच्चों पर हमला किया था जिसमें महिला और 2 बच्चों की घटना स्थल पर ही मौत होना बताया जा रहा है। वहीं पति ओसराम गायकवाड के अलावा 2 बच्चे को गंभीर बताया जा रहा है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।

पिता, दादी और दो बच्चे घायल

मरने वाले परिवार के ही चार सदस्य घायल हैं। इनमें मृतक जागृति के पति ओस कुमार (43), ओस कुमार की बुजुर्ग माता अनार बाई (65), और ओस कुमार के दो संतान ओमन (20) और गीतांजलि उर्फ कोंदी (18) घायल हैं। इनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार दोनो एक ही परिवार के हैं, आरोपी बाहर रहता था लेकिन कुछ दिनों से गांव में ही रह रहा था, दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। आज शुक्रवार की सुबह विवाद इतना बढ़ा कि यहां खुनी वारदात की घटना का अंजाम दे दिया गया। जानकारी के अनुसार जिस महिला का वर्तमान में मर्डर हुआ है उसके पहले पति का भी मर्डर होना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।