महुआ बीनने जंगल गए पति-पत्नी ने की फांसी लगाकर खुदकुशी

Chhattisgarh Crimes

कांकेर। जिले में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया गया है कि दोनों महुआ बीनने के लिए जंगल गए थे। इस दौरान पति पहले फांसी पर झूल गया। इसके बाद पत्नी घर गई और वह भी फंदे पर झूल गई है। फिलहाल दोनों ने ऐसा क्यों किया, इस बात का पता नहीं चल सका है। इस केस में पुलिस अब जांच कर रही है। मामला रावघाट थाना क्षेत्र का है।

आतुरबेड़ा निवासी रस्सु राम नुरेटी (25) का गांव की रसाय नुरेटी (22) से पिछले कुछ साल से प्रेम प्रसंग था। जिससे बाद युवती पैठु मान्यता के चलते रस्सु के घर रहने लगी थी। बाद में 28 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह में सामाजिक रिति रिवाज से दोनों की शादी हुई थी। इसके बाद से दोनों गांव में साथ-साथ रह रहे थे।

शुक्रवार की सुबह दोनों ने साथ में ही खाना गया था। इसके बाद महुआ बीनने के लिए साथ ही जंगल गए थे। इसी समय रस्सू ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। उस समय उसकी पत्नी किसी दूसरी तरफ थी। उसने जैसे ही अपनी पति को इस हाल में देखा। उसने युवक को बचाने का प्रयास किया। मगर उसकी जान जा चुकी थी।

घटना के बाद महिला अपने घर गई और उसने पूरे मामले की जानकारी अपने सास को दी। यह सुनते ही सास भी चिल्लाती हुई वहां से भागी और जंगल की ओर गई। लेकिन उसे वहां उस समय रस्सू का शव नहीं मिला। बाद में जब वह वहां से वापस लौटकर घर आई तो युवती की लाश भी उसके कमरे में फंदे पर लटकी हुई थी। ये देखकर वह हैरान रह गई।

वहीं आस-पास के लोगों को भी इस बात की सूचना दी गई थी। खबर लगते ही लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले जंगल से शव को बरामद किया। इसके बाद युवती की लाश को कब्जे में लिया गया। दोनों शवों को बरामद करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। बाद में पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना के बाद से ही गांव में मातम पसर गया है।

पुलिस अब इस केस में जांच में जुटी है। लेकिन अब तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है। परिजनों का कहना है कि दोनों ठीक थे। सब कुछ सही चल रहा था। अचानक उन्होंने ऐसा क्यों किया। हमें इस बार में कोई जानकारी नहीं है। दोनों में प्रेम भी था। मगर जंगल में क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं है। इधर, अंदरुनी इलाका होने के कारण पूरी घटना की जानकारी शनिवार सो सामने आ सकी है।