टायर फटने से पलटी मजदूरों से भरी पिकअप वाहन, बाइक को भी लिया चपेट में दर्जनों घायल

Chhattisgarh Crimes

कोरबा। कोरबा-चांपा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां मजदूरों से भरी पिकअप वाहन का टायर अचानक फट गया। जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई और बाइक भी इसके चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में करीब 35 लोग सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम को 5 बजे के आस-पास हुई। मजदूरों से भरा वाहन क्रमांक सीजी-12एपी-3638 कोरबा से चांपा की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक पिकअप वाहन का पिछे टायर आचनक फट गया। जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।

पिकअप वाहन में सवार 35 मजदूर घायल हो गए। वहीं बाइक में सवार 2 लोग पिकअप की चपेट में आ गए। मौके पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

Exit mobile version