प्राचार्य महिला के सुने मकान से चोरों ने किया नगदी समेत जेवरात पार, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh Crimes

खरोरा। छत्तीसगढ़ में अपराध का मामला कम होने का नाम नही ले रहा है। आए दिन अपराधी लूटपाट, चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ऐसा ही मामला खरोरा से सामने आया है। जहां एक महिला प्राचार्य कोरासी के घर चोरों ने नगदी रकम समेत जेवरात को चोरी कर लिए। इस मामले में महिला कोरासी ने एफआईआर दर्ज कराया। जिसके बाद मौके पर प्रचार्य के घर पहुंची पुलिस ने घटना के जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोसरंगी में अज्ञात चोरो ने महिला प्राचार्य मीना डहरियाके सुने मकान से नगदी समेत जेवर को भी चोरी कर लिया। इसकी जानकारी महिला को पड़ोस में रहने वाले लोगों ने दिया। जिसके बाद प्राचार्य ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी।

बता दें कि पति के मौत के बाद महिला प्राचार्य अपने मायके में रहने चले गई थी। इसी का फायदा चोरो ने उठा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच टीम के आने के बाद वस्तु स्थिति का पता चलेगा वहीं चोरों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।

Exit mobile version